Tag: 8th Pay Commission Salary News

  • 8th Pay Commission Salary News: 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू, यहाँ देखें आपकी सैलरी में कितना बढ़ोतरी होगा

    8th Pay Commission Salary News: 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू, यहाँ देखें आपकी सैलरी में कितना बढ़ोतरी होगा

    8th Pay Commission Salary News: 8वे वेतन आयोग से जुडी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जो आप लोगों को पता होना जरुरी है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन बढ़ाने की योजना है। सरकार ने इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2026 से करने की मंजूरी दे दी है। इससे करीब 1 करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा।

    8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा

    1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जाएगा। इससे पहले 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म होगा। इसके बाद 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आएंगी और फिर इसे लागू किया जाएगा। सरकार एक रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसमें सभी विभागों और यूनियनों से सुझाव लिए जा रहे हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा। लागू होने के बाद अगर देर हुई तो सरकारी कर्मचारियों को एरियर (बकाया सैलरी) भी मिलेगा।

    फिटमेंट फैक्टर क्या है और इसका क्या असर होगा?

    फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है जिससे सैलरी को बढ़ाया जाता है। इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.86 होने की संभावना है। पिछली बार यानी 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर था। अगर नया फैक्टर 2.86 होता है तो न्यूनतम सैलरी में ₹33,480 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    ग्रेड पे के मुताबिक़ नई सैलरी (Level-wise Details)

    Level 3 (Grade Pay ₹2000): अभी की सैलरी: ₹57,456 प्रति महीना है जो की बढ़ोतरी के बाद: ₹17,389 की वृद्धि यानि की नई सैलरी: ₹74,845 प्रति महीना।

    Level 6 (Grade Pay ₹4200): अब की सैलरी: ₹93,708 प्रति महीना और बढ़ोतरी के बाद: ₹26,292 की वृद्धि यानी की 8वा वेतन आयोग के आने के बाद नई सैलरी: ₹1,20,000 (लगभग) प्रति महीना।

    पेंशन में कितना फायदा मिलेगा?

    Level 3 (Grade Pay ₹2000)

    अब की पेंशन: ₹13,000

    2.28 फैक्टर पर पेंशन: ₹27,040

    अगर सामान्य बढ़ोतरी हो तो: ₹24,490

    अगर अब पेंशन ₹16,000 है तो: बढ़कर ₹30,720 हो जाएगी

    Level 5 (Grade Pay ₹2800)

    अब की पेंशन: ₹15,700

    2.5 फैक्टर पर: ₹32,656

    न्यूनतम पेंशन:

    1.52 फैक्टर पर: ₹39,936

    2.28 फैक्टर पर: ₹45,264

    Level 6 (Grade Pay ₹4200)

    अब की पेंशन: ₹28,450

    संभावित बढ़ोतरी: ₹26,174

    नई पेंशन: ₹54,624 (लगभग)

    इससे कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा

    8वा वेतन आयोग के आने से कर्मचारियों को काफी फायदा मिलने वाला है कुछ फायदों के बारे में हमने यहाँ बताया है। सैलरी में सीधी और बड़ी बढ़ोतरी होगी। पेंशनर्स को भी राहत मिलेगी। ग्रेड पे और लेवल के हिसाब से न्यूनतम और अधिकतम सैलरी में बड़ा अंतर आएगा। लंबे समय तक स्थायित्व वाली आय में इजाफा होगा। महंगाई भत्ते (DA), HRA, अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

    निष्कर्ष

    आठवां वेतन आयोग 2026 से लागू होने की पूरी तैयारी में है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। सैलरी और पेंशन दोनों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। अब सिर्फ सिफारिशों और मंजूरी का इंतजार है।